कानपुर नगर(हरिओम गुप्ता) नगर निगम निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रमिला पाण्डे ने जी हासिल की। अभी पदभार शपथ समारोह भी होना है। प्रमिला पाण्डे सिविल लाइन स्थित एफ एम काॅलोनी में निवास करती है। महापौर का चुनाव जीतने के बाद दूसरे दिन ही नगर निगम का अमला एफएम काॅलोनी पहुंच गया और काॅलोनी के साथ पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई में जुट गया।
भाजपा की महापौद पद की प्रत्याशी प्रमिला पाण्डे ने निकाय चुनाव में जीत हासिल की। कल शनिवार को नगर निगम के कर्मचारी उनके निवास क्षेत्र एफएम काॅलोनी पहुंचे जहां साफ-सफाई का काम शुरू किया गया। क्षेत्र की नालियों को साफ किया गया, जगह-जगह पडे कूडे और मलबे को उठवाया गया तो वहीं सडकों पर झाडू भी लगवाई गयी। काॅलोनी के बाहर मार्ग के नाले को भी साफ कराया गया। स्थानीय लोगो ने बताया कि इस क्षेत्र में समय पर कभी सफाई नही हुई और कूडे का ढेर लगा रहता था लेकिन प्रमिला पाण्डेय के महापौर बनते ही नगर निगम को इस ऐरिया का ध्यान आया और साफ-सफाई शुरू की गयी है। क्षेत्रीय निवासी इस लिए भी ज्यादा खुश थे कि उनके क्षेत्र में महापौर का निवास है, ऐसे में क्षेत्र की जो समस्याये थी उनसे उन्हे निजाद मिल जायेगा।
No comments:
Post a comment