कानपुर - शनिवार को क्षेत्रीय प्रशासनिक समिति पनकी द्वारा पनकी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व मे जरूरतमंदो को आज 13वे दिन प्रथम चरण में तहरी और दूसरे चरण में सब्जी पूड़ी का वितरण किया गया। जिसमें शाहपुर, बरगदिया पुरवा, पनकी कला मलिन बस्ती, पनकी नहरिया मे लगभग 12 सौ लोगों का भोजन वितरण किया गया।
इस अवसर पर समिति में संजय सिंह सोनू श्रीवास्तव, महेश प्रताप सिंह, लोकेश सिंह परिहार, पुष्पेन्द्र जायसवाल, वी के सिंह, अर्चना मिश्रा, डॉ प्रियंका सिंह, करुणा सिंह, साधना सक्सेना, भास्कर तिवारी, विशाल गुप्ता, विवेक दुबे, राजेश रस्तोगी, पंकज श्रीवास्तव, आदिल राज, लाल बहादुर श्रीवास्तव, विनोद शुक्ला, वीरेन्द्र नारायण अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट - महेश प्रताप सिंह ।
No comments:
Post a Comment